🎓 LNMU UG Semester 2 Exam Form 2026: ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी, जानें पूरी जानकारी
LNMU UG Semester-2 Examination Updates
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर में उत्तीर्ण एवं प्रोन्नत छात्र-छात्राएं द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
# परीक्षा फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां
- विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार:
- सामान्य शुल्क के साथ आवेदन: 23 जून 2026 से 30 जून 2026 तक
- विलंब शुल्क (₹30) के साथ आवेदन: 01 जुलाई 2026 से 03 जुलाई 2026 तक
- फॉर्म में सुधार की तिथि: 04 जुलाई 2026
- प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 07 जुलाई 2026
# किन छात्रों को भरना होगा फॉर्म ?
वे सभी छात्र-छात्राएं जिन्होंने:
स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा उत्तीर्ण की हो
द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा में सफल हुए हों
अपना ABC ID बना लिया हो
वे ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
# कहां से भरें परीक्षा फॉर्म ?
छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं:
LNMU Official Website�
⚠️ छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें।
प्रिंटेड कॉपी अपने कॉलेज में निर्धारित समय के भीतर जमा करें।
आवेदन से पहले सभी जानकारी सही-सही जांच लें।
ABC ID होना अनिवार्य है।
@ Apply Now : https://lnmu.ac.in/

Post a Comment