जबसे OTT Platform भारत में आया है इसने भारत में एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्रांति ला दी है
पहले लोग एंटरटेनमेंट के लिए टीवी देखते थे या फिर थिएटर में मूवी देखने जाते थे.
परन्तु जबसे Amazon Prime, Netflix जैसे ओटीटी मंच आये है इसने सब कुछ बदल कर रख दिया है.
अब चाहे कोई फिल्म हो या कोई टीवी शो या फिर वेब सीरीज यह सब कुछ एक स्मार्ट फ़ोन में उपलब्ध हो जाता है.
आज Amazon Prime Video India में 10% से ज्यादा का मार्किट शेयर लेकर बैठा है और Netflix 5% और ये कोरोना महामारी के दौरान काफी ज्यादा बढ़ा क्योंकी लॉकडाउन के कारण पूरा देश बंद था.
घर से बहार जाने की किसी को भी अनुमति नहीं थी ऐसे में इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही फिल्मे रिलीज़ होने लगी और लोग घर बैठ कर ही फिल्मो का और वेब सीरीज का आनंद उठाने लगे.
आपके मनोरंजन का पूरा ख्याल रखते हुए हमने Best Web Series Of Amazon Prime Video India की लिस्ट बनाई है
जिनकी काफी कमाल की रेटिंग है और उन्हें जनता द्वारा काफी ज्यादा प्रसंशा मिली है.
Best Web Series To Watch On Amazon Prime India


1. Bandish Bandits
Star Cast | Naseeruddin Shah |
Total Episode | 10 |
Run Time | 30min/Episode |
Category | Romance, Drama |
IMDb Rating | 8.7/10 |
यह काफी ज्यादा कमाल की सीरीज है इसकी कहानी भारत के शास्तीर्य गायक राधे और पॉप स्टार तमन्ना की है.
इन दोनों का व्यक्तिव एक दूसरे से काफी ज्यादा अलग है दोनों की रूचि अलग अलग चीजे में है चाहे वो संगीत में ही क्यों न हो.
एक दूसरे से अलग होने के बावजूद क्या ये दोनों एक दूसरे की और आकर्षित होंगे या नहीं।
इस वेब सीरीज मे आपको संगीत के बारे में काफी कुछ जानने को और सिखने को मिलेगा.
2. Breath Into The Shadow
Star Cast | Abhishek Bachchan, Amit Sadh, Nithya Menen |
Total Episode | 12 |
Run Time | 46min/Episode |
Category | Thriller, Drama |
IMDb Rating | 7.7/10 |
यह Amazon Prime Video की Best Web Series में से एक है जो की थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर है, अविनाश नाम का व्यक्ति जिसकी बेटी का बर्थडे पार्टी में किडनैप हो जाता है.
सबसे हैरान करने वाली बात तो यह होती है की किडनैपर नौ महीनो तक अविनाश से कोई सम्पर्क नहीं करता.
जब वह अविनाश से सम्पर्क करता है तो उसको ऐसे कार्य करने के लिए बोलता है जिससे अविनाश की पैरो तले जमीन खिसक जाती है.
आपको एक बार इस वेब सीरीज को देखने चाहिए और जिस प्रकार की अभिषेक बच्चन ने इसमें एक्टिंग की है
वो बहुत ही कमाल की है ये दुर्भाग्य की बात है की बॉलीवुड इनके टैलेंट का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाया.
3. Inside Edge
Star Cast | Angad Bedi, Richa Chadha, Tanuj Virwani |
Total Episode | 20 |
Run Time | 45min/Episode |
Category | Sport, Drama |
IMDb Rating | 8/10 |
अगर आप क्रिकेट के दीवाने है तब तो आपको यह वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए।
यह पूरी तरह से लोगो का क्रिकेट की तरफ नजरिये बदल देती है ये आपको खेल की दुनिया के पीछे छुपे काले सच को बताती है.
इसमें दिखाया गया है की किस प्रकार से जो खेल वास्तव में खेला जाता है उसके पीछे भी एक बड़ा खिलाडी होता है जो इस पुरे खेल को अपने नियंत्रण में रखता है.
4. Laakhon Mein Ek
Star Cast | Biswa Kalyan, Akshaya Bhingare |
Total Episode | 14 Episodes |
Run Time | 30min/Episode |
Category | Drama |
IMDb Rating | 8.3/10 |
यह एक साधारण सी वेब सीरीज है पर ये आपको इस सिस्टम के बारे में बताती है की कैसे ये अच्छे काम करने वाले लोगो को यह सिस्टम रोकता है.
श्रेया नाम की डॉक्टर जिसको मोतियाबिंद के कैंप के लिए सीतापुर गाँव भेजा जाता है परन्तु उसके सामने कई समस्या खड़ी हो जाती है
जिनमे से सिस्टम एक होता है क्या वो सिस्टम से लड़ पायेगी या फिर सिस्टम उसको बदल के रख देगा.
5. Hostel Daze
Star Cast | Nikhil Vijay, Adarsh Gourav, Shubham Gaur |
Total Episode | 5 Episodes |
Run Time | 30min/Episode |
Category | Comedy, Drama |
IMDb Rating | 8.6/10 |
अगर आप अपने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान हॉस्टल में रहे हो तो फिर तो आपको यह सीरीज बहुत ज्यादा पसंद आएगी
और आपको अपने हॉस्टल के दिनों की याद अजयेगी खासकर अगर आप इंजीनियरिंग स्टूडेंट है या रहे हो.
हर एपिसोड पिछले एपिसोड से काफी अलग होता है जिसमे नई कहानी देखने को मिलती है जो खुद को आपसे जोड़े रखती है.
हम आपको इसकी स्टोरी नहीं बताएंगे आप इसको खुद यह Web Series Amazon Prime India पर जाकर देखनी चाहिए.
6. Panchayat
Star Cast | Jitendra Kumar, Raghuvir Yadav, Chandan Roy |
Total Episode | 8 Episodes |
Run Time | 35min/Episode |
Category | Comedy, Drama |
IMDb Rating | 8.6/10 |
ये एक नौजवान इंजीनियर की कहानी है जिसका नाम अभिषेक होता है जो की नौकरी की कमी के कारण उत्तरप्रदेश के फुलेरा गाँव जाता है जहा उसको पंचायत के सचिव के रूप में वहाँ काम मिलता है.
वहाँ पंचायत में अभिषेक की सैलरी काफी ज्यादा कम होती उसको उस गाँव में काफी ज्यादा परेशानी आती है
उसके सामने काफी मुश्किलें आती है वो उस गाँव से निकलने के प्रयास में लग जाता है.
क्या अभिषेक खुद को उस गाँव से निकालने में कामियाब हो पायेगा और वो ऐसा क्या करेगा जिससे वो उस गाँव से निकल पाए?
7. Mirzapur
Star Cast | Ali Faizal, Divyendu Sharma, Pankaj Tripathi |
Total Episode | 9 Episodes |
Run Time | 60min/Episode |
Category | Action, Crime, Drama |
IMDb Rating | 8.5/10 |
हमे आपको इस वेब सीरीज के बारे में बताने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह Amazon Prime Video की Best Hindi Web Series में से एक है.
ये हर किसी की पसंदिता वेब सीरीज में से एक है इसके डायलॉग से लेकर हर एक कलाकार की एक्टिंग काफी जबरदस्त है.
8. Patal Lok
Star Cast | Neeraj Kabi, Jaideep Kabi, Jaideep Ahlawat |
Total Episode | 9 Episodes |
Run Time | min/Episode |
Category | Crime, Thriller, Drama |
IMDb Rating | 7.8/10 |
इस वेब सीरीज में कलाकारों ने जिस प्रकार की एक्टिंग की है उसके आप दीवाने हो जायेंगे, कहानी चार अपराधियों के इर्द गिर्द घूमती है जिन पर प्राइम टाइम पत्रकार की हत्या करने का आरोप लगा है.
ध्यान रहे इसको अपने परिवार के साथ न देखें क्योंकी इसमें आपको काफी गालियां सुनने को मिलेगी और अगर ये आपके परिवार ने सुन लिया तो फिर उनसे आपको गलियां सुनने को मिल सकती है.
9. The Family Man
Star Cast | Manoj Bajpayee, Sharib Hashmi, Vedant Sinha |
Total Episode | 11 Episodes |
Run Time | 45min/Episode |
Category | Action, Comedy, Drama |
IMDb Rating | 8.6/10 |
यह एक मिडिल क्लास आदमी की कहानी है जो की एक जासूस होता है क्राइम ब्रांच में, जो की देश को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश करता है उसपर काफी ज्यादा दबाव होता है.
उसको उतनी सैलरी भी नहीं मिलती जिस प्रकार का उसका काम होता है, और उसको अपने परिवार को सुरक्षित भी रखना होता है.
वो कैसे अपनी नौकरी और अपने काम को मैनेज करता है यही इसमें दिखया गया है इसमें हल्का बहुत आपको मिर्ज़ापुर वाला फील आएगा.
10. Made In Heaven
Star Cast | Arjun Mathur, Sobhita Dhulipala, Jim Sarbh |
Total Episode | 9 Episodes |
Run Time | min/Episode |
Category | Drama, Romance |
IMDb Rating | 8.3/10 |
ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह वेब सीरीज आप परिवार के साथ बैठ कर तो बिलकुल न देखें, तारा और कर्ण दो विवाह योजनाकार (Wedding Planners) परन्तु इन दोनों की जिंदगी में खुद काफी उथल पुथल चल रही होती है.
यह आपको भारत की Big Fat Wedding की सच्चाई के बारे में बताती है, क्या सच में अमीरों की शादी उस तरह की होती है
जिस तरह की वो दुनिया के सामने प्रदर्शित करते है यही आपको इसमें देखने को मिलेगा.
11. Breathe
Star Cast | Amit Sadh, Sapna Pabbi, Madhavan |
Total Episode | 8 Episodes |
Run Time | 45min/Episode |
Category | Drama, Thriller |
IMDb Rating | 8.4/10 |
इसमें ये दिखाया है की जिससे आप प्यार करते है न उसकी सुरक्षा के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते है.
डैनी नमक व्यक्ति जिसके बेटे को एक खतरनाक बीमारी हो जाती है और उसके फेफड़ो में परेशानी शुरू हो जाती है और उसको साँस लेने में परेशानी होती है.
डैनी का बेटा तभी बच सकता है जब किसी और स्वस्थ इंसान के फेफड़े उसके शरीर में डाले जाए.
इसके लिए चाहिए ऐसा व्यक्ति जो अपने फेफड़ो को दान कर सके.
वही उसके बैठे की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है इसके लिए वो फिर गलत रास्ता चुनता है और सीरियल किलर बन जाता है जिसमे वो लोगो को मर के उनकी किडनी अपने बेटे को लगा सके.
जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है यह और ज्यादा दिलचस्प होती जाती और आपको वेब सीरीज से जोड़े रखती है.
क्या डैनी अपने बैठे को बचा पाएगा या नहीं इसके लिए आपको पूरी सीरीज को देखना होगा.
इसमें आपको देखने को मिलता है जिससे आप प्यार करते है न उसकी सुरक्षा के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते है.
Conclusion
यह थी कुछ Best Web Series Of Amazon Prime India इनकी रेटिंग भी काफी ज्यादा कमाल की है और आप इनको देख कर बिलकुल भी बोर नहीं होंगे. अगर आपको पसंद आये तो आप इसको आगे जरूर शेयर करें.
Also Read
- साउथ की यह फिल्मे करदेंगी आपकी साँसे बंद, कमजोर दिल वाले न देखें यह फिल्म
- तेलुगु की हॉरर फिल्में जिन्हें हिंदी में अनुवाद किया गया है, इन्हें देख कर आपका टाइम पास जरूर हो जाएगा
- अभिनेत्री Kajal Aggarwal के करियर की अभी तक की हिट और फ्लॉप फिल्मे